फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंडल में सोनभद्र नंबर वन, प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से होने वाली विकास योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा में जनपद सोनभद्र की रैकिंग सुधरी है। स्वास्थ्य, कृषि एवं निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के चलते रैंकिंग में अच्छा सुधार हुआ है। सीएम डैशबोर्ड पर फरवरी माह में प्रदेश के 75 जिलों में सोनभद्र पांचवें स्थान पर हैं। पूर्वांचल एवं मंडल के जिलों में नंबर वन पर हैं।
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में जिले में तेजी से काम हो रहा है। बीते दिसंबर एवं जनवरी की तुलना में फरवरी में कृषि, नेडा, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग पेंशन के कार्यों में सुधार हुआ है। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी आई है। पहले निर्माण कार्यों में रैंकिंग जहां ई एवं डी श्रेणी में थी, वह ए श्रेणी में आ गया है। वहीं पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में सुधार की जरूरत है। सीएम डैशबोर्ड पर फरवरी माह 2024 की रैंक में सोनभद्र को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। मिर्जापुर मंडल में भदोही जनपद 16वां रैंक और मिर्जापुर जनपद को 31वां रैंक मिला है। वहीं मऊ को 14वां, वाराणसी को 38वां और चंदौली जनपद को 55वां रैंक प्राप्त हुआ है। प्रदेश में जालौन, बरेली, कन्नौज और अंबेडकरनगर के बाद सोनभद्र का स्थान हैं। दिसंबर एवं जनवरी माह में सीएम डैशबोर्ड में जनपद सोनभद्र की रैंकिंग 31वें स्थान पर थी। इस संबंध में सीडीओ सौरभ गंगवार का कहना है कि विकास कार्यों में जनपद सोनभद्र का ओवरऑल प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें