Sonbhadra News : हादसे की सूचना पाकर माैके पर अनपरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रयास असफल रहा। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।
अनपरा तापीय परियोजना के गेट नंबर दो के समीप शुक्रवार की रात बेकाबू कार ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
अनपरा के डब्ल्यूआई कॉलोनी निवासी उपेंद्र ठाकुर (40) तापीय परियोजना में संविदा श्रमिक के रूप में काम करता था। शुक्रवार की रात आठ बजे वह अपना शिफ्ट पूरा कर साइकिल से घर जा रहा था। प्लांट गेट से बाहर निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रही बेकाबू स्विफ्ट कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे कार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीआईआएस गेट के पास से पकड़ लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही श्रमिक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ शिव प्रताप वर्मा फोर्स के साथ आए और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। रात नौ बजे तक लोग सड़क पर जमे हुए थे।