फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : झोलाझाप ने ले ली बालक की जान, इंजेक्शन के बाद मुंह से निकलने लगी झाग; तड़पकर थम गईं सांसें

Fri, 20 Dec 2024 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : बंगाली दवाखाना के झोलाछाप डाॅक्टर ने बालक को इंजेक्शन लगाने के बाद अन्य हाॅस्पिटल जाने की सलाह दी। वहां के डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बालक की माैत के बाद बिलखती महिला परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्योरपुर ब्लाॅक के पिंडारी गांव में गुरुवार को झोलाछाप के इलाज से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक को खेलते समय पैर में लगे घाव का इलाज कराने परिजन पहुंचे थे। आरोप है कि झोलाछाप ने मना करने के बाद भी घाव सूखने के लिए इंजेक्शन लगा दिया, जिसके कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला मनरहवा निवासी अशोक पनिका का पुत्र अभिषेक (8) गुरुवार को घर के पास खेल रहा था। दादा दयाशंकर पनिका के मुताबिक खेल के दौरान ही अभिषेक के पैर में चोट लग गया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को जानकारी दी तो वह उपचार कराने गांव में ही बंगाली दवाखाना पर पहुंचे। 

विज्ञापन


आरोप है कि संचालक ने मरहम पट्टी के बाद घाव सूखने के लिए एक इंजेक्शन लगाने को कहा। परिजनों के इनकार के बावजूद इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद बालक की तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन अभिषेक को रिहंद के धनवंतरि चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गई। जब परिजन वहां पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के मौत की खबर सुन परिजन अवाक रह गए। मां रोते-रोते बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा मचाया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कब्जे में लेकर तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार का कहना था कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें