फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः एनसीएल को मिले 184 युवा अफसर, तीन बैच में करेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की टीम में शीघ्र ही 184 नए प्रबंधन प्रशिक्षु शामिल हो जाएंगे। 19 जुलाई से 24 सितंबर तक तीन अलग-अलग बैच में ये प्रबंधन प्रशिक्षु एनसीएल में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

प्रबंधन प्रशिक्षुओं का पहला बैच 19 से 30 जुलाई, दूसरा बैच 16 से 27 अगस्त और तीसरा बैच 13 से 24 सितंबर के बीच रिपोर्ट करेगा। इसमें क्रमश: 59, 66, 59 प्रबंधन प्रशिक्षु शामिल रहेंगे। नए प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न परियोजनाओं में सुसज्जित आवास एवं ट्रांजिट कैंप की व्यवस्था की गई है। युवा अफसरों के बारे में जानकारी देते हुए एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि दक्ष मानव संसाधन किसी भी कंपनी के लिए सबसे बड़ी पूंजी होती है। ऐसे में इन ऊर्जावान युवा कोयला अधिकारियों के आने से टीम एनसीएल को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें