फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः चित्रों में दिखाया पीएम मोदी का जीवन, रामलीला मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज जामलीला मैदान में भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी मेला का अवलोकन करते विधायक, ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सेवा समर्पण अभियान के तहत सोनभद्र में रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने संयुक्त रूप से किया। बृहस्पतिवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक के जीवन पर आधारित चित्रों को सजाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 20 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रियता हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में जन-जन के प्रिय बने हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं से जनता को अवगत कराने के लिए चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी-एसटी मोर्चा अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, उदयनाथ मौर्य, रंजना सिंह, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अनूप तिवारी, दिलीप चौबे आदि रहे। संचालन कमलेश चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें