फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : शादी वाले घर में लाखों की चोरी..., चोरों ने एक आभूषण तक नहीं छोड़ा; जेल से छूटे चोरों पर शक

Wed, 25 Dec 2024 12:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : इलेक्ट्रिकल ठेकेदार के आवास पर लाखों की चोरी का मामला संज्ञान में आते ही माैके पर शक्तिनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सुबह खोजबीन शुरू हुई तो बाॅक्स हेलीपैड पहाड़ी के रास्ते में मिला। पुलिस ने माैके पर मिले साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद माैके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिकल ठेकेदार के आवास से सोने-चांदी के डेढ़ दर्जन से अधिक जेवरों के साथ चोरों ने नगदी उड़ा कर सनसनी मचा दी। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। इस मामले में जिन पुराने चोरों की संलिप्तता सामने आई है, वह कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आएं हैं और क्षेत्र में उनकी चहलकदमी दिखी थी।

विज्ञापन

 
इलाके के कोटा स्थित ग्रीन हाट कालोनी के एक आवास में इलेक्ट्रिकल कार्यों के ठेकेदार विंध्यवासिनी सिंह सपरिवार रहते हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो गए। रात में किसी वक्त आवास के बाहरी दरवाजे में लगे ताला काटकर चोर गिरोह अंदर घुसा और अगल बगल के कमरे में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी।

माना जा रहा है कि चोरों ने किसी स्प्रे का प्रयोग किया। अंदर घुसे चोरों ने आलमारी का लाॅक खोला और एक बक्से का ताला तोड़कर इन दोनों में मौजूद सोने-चांदी के जेवर सहित पांच हजार रुपये नगदी उड़ा ले गए। सुबह खोजबीन शुरू हुई तो बाॅक्स हेलीपैड पहाड़ी के रास्ते में मिला।
विज्ञापन




बक्से की कई सामान मौजूद मिली लेकिन जेवरों के डिब्बे खाली थे। पीड़ित विंध्यवासिनी सिंह के अनुसार, चोरों ने सोने का एक हार, कान की दो बाली, सोने की दो चेन, लेडीज अंगुठी तीन, जेंट्स अंगूठी तीन, चांदी की पायल सात, झुमका एक, मांगटीका एक, नथिया एक, बिछियां चार, कान का झल्ला दो, लाकेट दो, मंगलसूत्र दो, सोने की दो चूडियां, नाक की पांच कील सहित चांदी के पांच सिक्के सहित कई लाख रुपये जेवर ले गए हैं।

परिजनों ने बताया कि चूड़ी, बच्चों का पेंटिंग ब्रश, पेंट का छोटा डिब्बा घटना स्थल से थोड़ी दूर मौजूद उस व्यक्ति के घर से मिला जिसकी बीते साल हुई चोरी में संलिप्तता सामने आने के बाद जेल गया था। दो दिन पहले आरोपी की चहलकदमी दिखी थी, लेकिन वह घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन


शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें