फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा अजगर, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़; मचा हड़कंप

Tue, 24 Dec 2024 05:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी टोला कोनियवां जंगल से भटक कर गांव में अजगर पहुंचने पर हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
गांव के बाहर छोड़ा गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी टोला कोनियवां जंगल से भटक कर एक अजगर बस्ती में आ गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि सूरज यादव ने गुरमा वन रेंज के अधिकारियों को दी। लेकिन, काफी देर तक वन विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को गांव के बाहर छोड़ दिया। अजगर के गांव से बाहर जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें