सोनभद्र जिले के खलियारी, आमडीह, वैनी, नौडीहा साधन सहकारी समितियों से खाद गायब हो चुकी है। किसान चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय ने डीएम अभिषेक सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने बताया कि सरकारी गोदामों से खाद गायब है। किसान बाजार से 266 रुपये की जगह 300 से 350 रुपये में यूरिया खाद खरीद रहे हैं। कोई भी दुकानदार बिक्री रसीद नहीं दे रहा है। वहीं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक तरफ धान, गेहूं खरीद में किसानों को महीनों ठंड व धूप सहने के बाद भी पहले बिचौलियों की खरीद की गई। कितने किसानों को वापस ले जाना पड़ा। अब जब धान में खाद देने की बारी आई तो खाद ही गायब है। ऐसे में किसान मजबूर होकर बाजार से उंचे दाम पर खरीदने पर विवश हैं। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।