फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः हरियाणा सरकार का किसानों ने फूंका पुतला, लाठीचार्ज की किसान संगठनों ने की निंदा

विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चपईल गांव में खट्टर सरकार का पुतला फूकते पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पद? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में रविवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच व किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में हरियाणा सरकार के प्रति गुस्सा जताया। केंद्रीय कार्यालय चपईल गांव में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे श्रीकांत त्रिपाठी व गिरीश पांडेय ने कहा कि नौ महीने से आंदोलनरत किसानों की मांग का समाधान करने के बजाय भाजपा सरकार किसानों का दमन करने पर अमादा है। किसानों के साथ सरकार का ऐसा व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलित किसान दोषपूर्ण कृषि कानून की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनन गारंटी की मांग कर रहे हैं।
सैकड़ों किसानों की जान तक जा चुकी है। बावजूद उनकी मांग पर विचार करने की बजाय उन पर बल प्रयोग करना सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। सरकार का किसानों के प्रति यह रवैया आगामी चुनाव में महंगा पड़ेगा। किसान अनिल और शारदा पटेल ने डीजल की महंगाई पर असंतोष जताया। बेचन सिंह, अवधेश पटेल, अभय पटेल ने किसानों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण ठहराया। इस मौके पर मनोज चौबे, लवकुश पांडेय, बेचन, केशव सिंह, राजेश पटेल, विमलेश सिंह, निर्भय, आलोक, संतोष, रामजी, रामा तिवारी, अनिल चौहान, दामोदर, तनगू, सुनील गुप्ता, बाबा, भरत, मूरली, अटल ओझा, सूरज सिंह, मुन्ना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें