फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बेलवनिया में डायरिया का कहर, गर्भवती की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
घोरावल सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है। बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। गांव के कई लोग डायरिया से ग्रसित हैं। इनमें से आठ को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया है। गांव में टीम भेजकर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश के बाद तेज धूप से मौसमी बीमारियों का कहर शुरू हो गया है। बेलवनिया गांव में कई दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत लोगों में बनी हुई है। ज्यादातर लोग गांव व आसपास के डॉक्टरों के पास ही इलाज करा रहे हैं। बुधवार की रात तबीयत बिगड़ने पर शहाना (22) पत्नी अशरफ, राजकुमारी (18) पुत्री लालधारी, अमरावती (65) पत्नी लालधारी, राजेश (36) पुत्र शीरी, सोबराजी (40), शहनाज बानो (30), गुलाम मुस्तफा (32), राहुल (12) पुत्र शिवकुमार, हीरामनी (60) पुत्र करेला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें शहाना की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला छह माह की गर्भवती भी थी। सीएचसी में मौजूद बेलवनिया के पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतनारायण प्रताप सिंह उर्फ मल्ले सिंह ने बताया कि गांव में डायरिया फैला हुआ है। बीते दो दिनों में करीब 30 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई इंतजाम न किए जाने से बीमारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी व भोजन से गांव में डायरिया फैला है।
बेलवनिया गांव से डायरिया पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका शहाना गर्भवती थी और उसे भी उल्टी की शिकायत थी। उपचार व ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई। उसे गर्भ संबंधित समस्या थी, जिसके उपचार के लिए उसे बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में डायरिया पीड़ितों के उपचार के लिए टीम भेजा गया है। - डॉ. मुन्ना प्रसाद, अधीक्षक, सीएचसी घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें