फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः तीर धनुष स्पर्धा में देवी प्रसाद अव्वल, पौराणिक खेल में लोगों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। अनपरा परिक्षेत्र के लोट (सिदहवा) में आयोजित आदिवासी तीर धनुष प्रतियोगिता में देवी प्रसाद खरवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 37 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार शाम प्रतियोगिता का आयोजन सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के सौजन्य से किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान लक्ष्य पर सही निशाने बाजी कर प्रथम विजेता बनने का गौरव देवी प्रसाद खरवार ने हासिल किया। इस स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर जगदीश, तीसरे स्थान पर रिशु बैसवार रहे।
विजेता खिलाड़ियों को अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह माला पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तीर धनुष के इस खेल को विलुप्त होने से बचाने व जीवंत रखने का कार्य संस्था द्वारा बेहद सराहनीय है। अध्यक्षता सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष जगदीश साहनी ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से भोलाराम बैसवार, राजकुमार यादव , बसंत लाल खरवार , नंदलाल यादव, राजकुमार पनिका, गोरखनाथ बैसवार, बाबुआराम दुबे, राम विलास साहनी आदि रहे। संचालन ओम प्रकाश ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें