सोनभद्र में तापमान में गिरावट का असर विद्युत उत्पादन पर पड़ रहा है। कई इकाइयों को उत्पादन में कमी करनी पड़ रही है। मांग में यह कमी करीब एक महीने से बनी हुई है। तापमान में गिरावट के चलते उत्पादन निगम की कई इकाइयों को शट-डाउन पर लेने के कारण उत्पादन में कमी की जा रही है।
तापमान में कमी का ही असर है कि रविवार की रात पीक आवर के दौरान मांग 14 हजार मेगावाट से भी कम दर्ज की गई। कई इकाइयों को शट डाउन पर लेने के कारण 2780 मेगावाट उत्पादन कम हुआ है। उधर, दिन में मांग सात हजार मेगावाट से भी कम होने के कारण कई चालू इकाइयों से भी उत्पादन कम कराया जा रहा है।
सोमवार को पीक आवर के दौरान मांग 259.06 मिलियन यूनिट रही। गलन बढ़ने के कारण बिजली की मांग कम बनी हुयी है। इससे उत्पादन निगम की चालू इकाइयों से 2616 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। उधर, पिपरी और ओबरा जल विद्युत घर की इकाइयों से मंगलवार सुबह कम उत्पादन कराया जा रहा था। पिपरी की चार इकाइयों से 100 मेगावाट और ओबरा की दो इकाइयों से 55 मेगावाट उत्पादन कराया जा रहा था।