फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः चार दिन से लापता वृद्धा का नाले में मिला शव, पास में पेड़ से लटक रही थी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र केे चोपन थाना क्षेत्र के बसुधा-धौरहवा नाले में रविवार को चार दिन से गायब वृद्धा का शव नाले में मिला। शव काफी सड़ चुका था। मृतका के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को रोज की भांति बसुधा गांव निवासी सुमरिया देवी (62) धौरहवा नाला पार कर सोने के लिए धौरहवा स्थित पाही पर गई थी। दूसरे दिन महिला वापस लौट कर घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन में जुट गए। नाले के पास उसकी साड़ी एक पेड़ में लटकी मिली, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को किसी व्यक्ति ने वृद्धा का शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक महिला के पुत्र ने चोपन थाना में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें