Sonbhadra News : बंधी में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एक कार्यक्रम के दाैरान युवक के साथ कुछ मनबढ़ों ने मारपीट की थी। इसके बाद ही युवक लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
पांच दिन से लापता 25 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह दूसरे गांव की बंधी में मिला। घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव की है। गांव में पार्टी के दौरान हुई मारपीट के बाद से वह लापता था। घरवालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति के चार पुत्र हैं, जिसमें रिंकू (25) तीसरे स्थान पर था। दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 17 दिसंबर की शाम पड़ोस के गांव के रहने वाले दो युवक उसके पास आए थे, जो उसे पार्टी की बात कह कर साथ ले गए थे। वहीं पर बघुवारी के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद मारपीट हुई थी, तभी से ही रिंकू लापता था। मामले में परिजनों ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए थे। उसकी तलाश पुलिस की ओर से कराई गई, मगर कहीं पर उसका पता नहीं चल सका था।
इस बीच, रविवार की सुबह कुछ लोगों ने बंधी में शव उतराया देखा। सूचना पाकर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।