शाहगंज। घोरावल ब्लॉक के खजुरी शाहगंज में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा लीग मैच टू ब्रदर्स सोनभद्र व ओबरा के बीच खेला गया। इसमें सोनभद्र की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि सुरेश सिंह पटेल व अरुधेंद्र पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच का शुभारंभ किया। सोनभद्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में दो विकेट खोकर 161 रन बनाए। अंकित ने 59, भानू ने 50 रन व महादेव ने 28 रन जोड़े। जवाब में उतरी ओबरा की टीम 16 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। सोनभद्र ने 36 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित को दिया गया। इसके बाद सिगरा वाराणसी व चोपन के बीच मैच खेला गया।
वाराणसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाए। अनुराग ने 40, अंश ने 45 रन बनाए। चोपन के शिवम ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी चोपन की टीम ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चोपन के राजनायक ने 65, शैलेश यादव 45 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजनायक को दिया गया।
धवार को चौथा लीग मैच भोजपुर बिहार और बलिया के बीच खेला जाएगा, जबकि पहला क्वार्टर फाइनल मैच टू ब्रदर्स सोनभद्र व चोपन के बीच बुधवार को होगा। इस मौके पर माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, इरसान खान, संतोष पटेल, मुन्ना हाशमी, गोलू केसरी, शाहरुख खान, नारायन सोनी, गोलू केसरी, अनिल, प्रशांत, छोटू, अफरोज, वकार बाबू, आसिफ खान, सिंटू, रोहित चंद्रवंशी, जालिम खान, अजीत आदि रहे।