फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः एटा में साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में प्रदर्शन करते डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। एटा जनपद में अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार और पिटाई से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। इसमें सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रताप पटेल ने कहा कि जनपद एटा के एडवोकेट राजेंद्र शर्मा के साथ पुलिस ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि उनकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस मानवीय संवेदनाओं को भी भूल गई, जबकि प्रयागराज में अधिवक्ता समागम में मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता समाज के मान सम्मान की सुरक्षा की बात कही थी। यूपी में लगातार अधिवक्ताओं का उत्पीड़न एवं हत्याएं हो रही हैं। अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पास करने की मांग की। अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन में अंशुमान सिंह, श्याम किशोर मिश्र, उदय शंकर पांडे, त्रिपुरारी शंकर मालवीय, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, सुधि नारायण पांडे, कृपाशंकर सिंह, विश्राम सिंह, रणजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार चौबे, देवेंद्र शर्मा, ललित नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। उधर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र के अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने भी कार्य बहिष्कार कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। विजय शंकर तिवारी, पीएन सोनी, अध्यक्ष उमापति पांडेय, राकेश पति त्रिपाठी, मकसूद अली, आनंद कुुमार श्रीवास्तव, राम प्रसाद यादव, पदीप कुमार धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोरावल: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक शनिवार को बार भवन में हुई। समिति के अध्यक्ष जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस द्वारा एटा में अधिवक्ता की पिटाई की निंदा की गई। यहां समिति के पूर्व अध्यक्ष राम अनुजधर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार पाठक, आदिनाथ मिश्र, सच्चिदानंद चौबे, अखिलेश पाठक, जितेंद्र, संतोष तिवारी, राम नरेश विश्वकर्मा शामिल रहे।
दुद्धी: यहां भी वकीलों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नागेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद यादव, विजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रभु सिंह, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें