फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन रोजगार मेला 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 31 दिसंबर को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जाएगा।
विज्ञापन

इसमें निजी क्षेत्र की वेल्सपन इंडिया लिमिटेड, प्रिटिंग आपरेटर व विभिन्न पद, कल्याणी सोलर पावर में सोलर एग्जीक्यूटिव, आईटी वर्कर व विभिन्न पद, स्कार्पिक्स इंडिया में बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव व विभिन्न पद, टूडे होम्स इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड में रिपोर्ट एग्जीक्यूटिव पद एवं एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, मल्टी टास्किंग एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन एवं भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार नियोजकों द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर ही लिया जाएगा। आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें