सोनभद्र के दुद्धी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की रात एक ट्रैक्टर सहित दस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम की अगुवाई में कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन करने वालों में खलबली मच गई है।
देर रात तक फोर्स के साथ दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामआशीष यादव, पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्रा, खान अधिकारी जेपी दूबे, एआरटीओ, सर्वेयर, थाना प्रभारी बभनी, म्योरपुर और दुद्धी ने अलग-अलग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में ओवरलोड बालू लदा एक ट्रक, म्योरपुर में तीन ट्रक और बभनी में पांच ट्रकों को बड़े वाहनों को सीज किया गया। म्योरपुर में अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को भी सीज किया गया। एआरटीओ ने इन वाहनों के ऑनलाइन चालान किया। आठ वाहनों को खड़ा कर भागने वाले चालकों के वाहनों का भी चालान किया गया है।