टक्कर के बाद केबिन में फंसा चालक
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।
चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्साधिकारी डॉ. फिरोज आबेदीन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका उपचार कराया जा रहा है।
ये लोग हुए घायल
हादसे में रमेश कुमार (50), निवासी रजखड़, दुद्धी; खुशबू (36), निवासी बीजपुर; रूप कुमारी (40), निवासी महरीकला; नीलेश ठाकुर (22), निवासी बरती, छत्तीसगढ़; दादूलाल (65), निवासी किरबिल; रामप्रवेश (35), निवासी चाचीकला; रामकेश (50), निवासी काचन; रामऔतार (51), निवासी कोटा; अंजू (23), निवासी बीजपुर; मुन्नी देवी (40), निवासी सेंदूर; पानपति देवी (60), निवासी भंवर; आशा (19), निवासी सेंदूर; मनोहर कुमार (35), निवासी बरवाटोला; रामअवतार (50), निवासी कोटा; सरोज देवी (57), निवासी चपकी और बस चालक गौरी खां (50), निवासी चपकी घायल हुए हैं।