फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खौफनाक वारदात: बेटे ने मां को तड़पा-तड़पा कर उतारा मौत के घाट, फिर पेट्रोल छिड़ककर जलाया

Sat, 17 Aug 2024 09:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद मां को बेरहमी से सिर कूचकर मौत के घाट उतार दिया। इससे भी उसका जी नहीं भरा तो मां को कपड़े में लपेटकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा व मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव में खौफनाक वारदात हुई। बकरी बेचने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने हथौड़े से सिर कूचकर मां की हत्या कर दी। शव को कपड़े में लपेटकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बचरा गांव निवासी कमलेश देवी (50) के पति सत्यनारायण की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। उसने कुछ बकरा और बकरी पाल रखे थे। बेटा किशुन बिहारी उसे बेचना चाहता था। शुक्रवार को उसने एक व्यापारी को भी बुला लिया, लेकिन मां ने बेचने से इनकार कर दिया। जिस पर मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद बेटा कहीं चला गया। 



रात करीब आठ बजे किशुन बिहारी घर आया। उसने घर में रखा हथौड़ा लेकर मां के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर तब तक वार करता रहा जब तक तड़प-तड़प कर मां ने दम न तोड़ दिया। चंद मिनटों में मां को उसने मौत की नींद सुला दी। इससे भी जी नहीं भरा तो मां के शरीर को कपड़े से लपेटकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़े। घटना की जानकारी हुई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। थाने से उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। 

एसओ सदानंद राय ने बताया कि मृतका के भाई सुखदेव ने बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें