फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: अस्पताल में भर्ती पिता को देखने जा रहे बेटे की हादसे में मौत, टीपर में फंसकर चार किमी तक घिसटी बाइक

Sat, 16 Sep 2023 12:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के हरनाकाछर गांव निवासी कैलाश (25) दुद्धी सीएचसी में भर्ती अपने पिता रामकिशन के लिए खाना लेकर जा रहा था। जोरूखाड़ गांव के पास बेकाबू टीपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक टीपर में फंसकर करीब चार किमी दूर तक घिसटती रही।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर जोरूखाड़ गांव के पास शुक्रवार रात बेकाबू टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की बाइक टीपर में फंसकर करीब चार किमी दूर तक घिसटती रही। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकाछर गांव निवासी कैलाश (25) शुक्रवार रात करीब दस बजे दुद्धी सीएचसी में भर्ती अपने पिता रामकिशन के लिए खाना लेकर जा रहा था। जोरूखाड गांव के पास  दुद्धी से विंढमगंज की ओर तीव्र गति से जा रही टीपर गाड़ी ने सामने से आ रहे बाइक सवार कैलाश को चपेट में ले लिया।

सड़क पर गिरे युवक को रौंदते हुए टीपर विंढमगंज की  तरफ भागने लगा।  इस दौरान युवक की बाइक टीपर के निचले हिस्से में फंसकर करीब चार किमी दूर तक घिसटती रही। घिवाही रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी तरह बाइक अलग हुई। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विंढमगाज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले टीपर का सुराग मिल गया है। जल्दी ही टीपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें