फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी: कमल नयन दास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ कस्बे में गुरौटी रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महायज्ञ का शुक्रवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हुआ। मणिराम छावनी अयोध्या राम जन्मभूमि के उत्तराधिकारी संत शिरोमणि कमल नयन दास जी महाराज ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। यह तभी संभव है जब सभी लोग सारे भेदभाव को भुलाकर एक हो जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि राष्ट्र की रक्षा हो लेकिन इसके लिए भारतीय संविधान की धारा 30 बाधक है। जब धारा 30 समाप्त करके जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान संहिता लागू होगी, तभी राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी और हमारा देश पुन: विश्व गुरु बनेगा। भगवान श्रीराम जब जंगल में 14 वर्ष के लिए गए और वहां पर जंगलराज समाप्त करके सभी लोगों को अपनाया तो रामराज्य स्थापित हो गया। इसी प्रकार से जंगली बाबा का भी मकसद राष्ट्र की रक्षा करना है चाहे इसके लिए यज्ञ कराना पड़े, कीर्तन अथवा गरीब कन्याओं की शादी करानी पड़े। प्रवचन में गुजरात से पधारी साध्वी यशोदा ने कहा कि अब एकबार फिर रानी लक्ष्मीबाई, सती सावित्री, कार्तिकेय व गणेश जी जैसी संतानों की जरूरत है। आचार्य गोपाल धर द्विवेदी विंध्याचल, आचार्य हरिओम द्विवेदी वाराणसी, आचार्य राधेश्याम त्रिपाठी व आचार्य अभिषेक शुक्ला विजयगढ़, आचार्य रेवती तिवारी ने पूजन-अर्चन एवं आहुति दिलाई गई। आचार्य ज्ञान चंद्र पांडेय मिर्जापुर, सत्यनारायण महाराज, राज किशोर महाराज ने कथा का श्रवण कराया। आयोजक जंगली बाबा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें