फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से मांगे 800 डाॅलर, फेसबुक हैक करने का आरोप

विज्ञापन
सोसल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक्षा जायसवाल-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक्षा जायसवाल ने अपना फेसबुक एकाउंट हैक कर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश के युवक की ओर से उनके ही दो वीडियो को कॉपीराइट किए जाने का हवाला देकर 800 डॉलर (73,552.36 रुपये) मांगे जा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत फेसबुक को भी भेजी है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर ही वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
विज्ञापन

प्रतीक्षा जायसवाल जिले की प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनके फेसबुक पेज पर 35 लाख फॉलोवर हैं। प्रतीक्षा के मुताबिक बांग्लादेश का एक युवक बीते 12-13 दिनों से दो फोटो-वीडियो को रिज़र्व कर कॉपीराइट का आरोप लगाकर लगातार परेशान कर रहा है। उनके अपने ही फोटो, अपनी आवाज के साथ बनाए गए वीडियो को गलत तरीके से कॉपीराइट करने का हवाला देते हुए स्ट्राइक (अकाउंट या पेज से पोस्ट हटाना, रीच कम करना या कमाई पर रोक लगाना) लगाया है। प्रतीक्षा का कहना है कि जिस वीडियो को कॉपीराइट बताया जा रहा है। वह उनका खुद का बनाया हुआ है। इसमें उनकी अपनी आवाज भी है। बताया कि इस बारे में फेसबुक को मेल कर शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई निवारण नहीं मिला है। आरोपी युवक की ओर से लगातार धमकी दी जा रही है कि अगर वह आठ सौ डॉलर नहीं देती तो जितने भी ऑनलाइन प्रेजेंस है, उसे खत्म कर देगा। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कोविड काल में शुरू किया था वीडियो बनाना
दुद्धी के वार्ड नंबर आठ निवासी प्रतीक्षा जायसवाल ने आपदा में अवसर तलाशते हुए कोविड काल में वीडियो बनाना शुरू किया। पति सौरभ जायसवाल के सहयोग के साथ के भीतर उन्होंने समाज में अच्छे कंटेंट बनाकर 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए। शुरुआत में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हुई, लेकिन प्रतीक्षा ने किसी की नहीं सुनकर सोशल मीडिया फेसबुक पर दो अकाउंट बनाकर 35 लाख फॉलोवर्स बनाए। यू-ट्यूब पर सवा तीन लाख, इंस्टाग्राम पर साढ़े चार लाख फाॅलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें