फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केमिकल वाले रंगों से 15% तक बढ़े त्वचा रोग के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। होली पर केमिकल वाले रंगों के जमकर प्रयोग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ बदलते मौसम के साथ बढ़ी एलर्जी की दिक्कत, दूसरी तरफ केमिकल वाले रंगों के चलते चेहरे और सिर में खुजली, लाल दानों की बढ़ी समस्या ने त्वचा रोगियों की संख्या में से 10 से 15 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। महज मेडिकल कॉलेज में ही ऐसे मरीजों की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के साथ ही, जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. अरुण यादव बताते हैं कि ऐसे मामलों में चेहरे और बालों की विशेष देखभाल जरूरी है। बालों में लगा रंग पूरी तरह से निकल जाए, इसके लिए लगातार एक सप्ताह तक उसे शैंपू से धोते रहें। चेहरे पर अच्छे किस्म का मॉइश्चराइजर लगाएं। सामान्य स्थिति में भी चेहरों की नमी बनाए रखें। ज्यादा खुजली हो, चेहरे, सर में दाने या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में त्वचा संबंधी कोई दिक्कत हो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें