फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के स्नेक मैन: 10 साल की उम्र से पकड़ रहे विषैले सांप, कोबरा के लिए आजमाते हैं टेक्निक; जानें अनोखा शौक

Fri, 20 Jun 2025 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कई जहरीले जीव रहते हैं। सांपों की संख्या भी ज्यादा है। इन्हें और इनसे लोगों को बचाने की जिम्मेदारी ओबरा निवासी रिक्की चंद्रा निभा रहे हैं। वे जहरीले सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र के स्नेक मैन रिक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Man of Sonbhadra: ओबरा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हरसाल दर्जनों लोगों की विषैले जीवों के काटने से मौत हो जाती है। यहां खतरनाक कोबरा समेत तमाम प्रजातियों के सांपों का बसेरा है। बारिश के दिनों में इनका खतरा और भी बढ़ जाता है। लेकिन, स्नेक मैन के नाम से मशहूर ओबरा निवासी रिक्की चंद्रा इन दिनों लोगों को काफी राहत दे रहे हैं।

विज्ञापन


रिक्की को सांप और जहरीले जंतुओं को पकड़ने में महारथ हासिल है। वो ये काम बीते 10 वर्षों से अधिक समय से कर रहे हैं। इन दिनों बिलों में पानी भरने से सांप आबादी इलाकों में चले आते हैं। जिस पर रिक्की चंद्रा उन्हें पकड़ लोगों को राहत दे रहे हैं। 

खतरनाक कोबरा जैसे विषैले सांपों को पकड़ने वाले रिक्की इसके बदले कोई शुल्क नहीं लेते। रिक्की बीते 10 वर्षों से अब तक सैकड़ों सांप, अजगर और गोह पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने का दावा करते हैं। यहीं वजह है कि उन्हें स्नेक मैन के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्की बताते हैं कि सांपों को पकड़ने के दौरान सावधानी बेहद जरुरी है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां दर्जनों प्रकार की सांपों की प्रजातियां हैं, जिनमें से कोबरा, करैत, सरल वाइपर नाम के सांप बेहद विषैले होते हैं। 

बताया कि अब सांपों का पकड़ना उनका शौक बन चुका है। इसलिए जब कभी किसी के घर में सांप निकलने की जानकारी मिलती है तो उसे पकड़ने चले जाते हैं। ऐसा करके उन्हें लोगों की मदद करने का मौका भी मिल जाता है और जीवों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ देने से उनकी जान भी बच जाती है।

बताया कि अभी दो दिन पूर्व पुराने मधुबन होटल के समीप एक घर में तीन कोबरा सांप देखे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर एक कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दो सांप भाग गए। उनका कहना है कि अब यह उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें