फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल के रास्ते कर रहे थे तस्करी 3 गिरफ्तार, 19 पशु मुक्त कराए

विज्ञापन
विण्ढमगंज थाना में पशु तस्कर के अ​भियुक्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार रात बगरवा जंगल मोड़ के पास घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों झारखंड के बीरबल निवासी महबूब अंसारी, बाल गोविंद गुप्ता, नरेश राम को गिरफ्तार किया। उनके चंगुल से 19 पशुओं को भी मुक्त कराया। दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करहिया के धिचोरवा और बगरवा जंगल के रास्ते मवेशियों को ले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई भानु प्रताप सिंह व पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर जंगल के रास्ते से जा रहे तीन तस्करों को पकड़ा। उनके चंगुल से पुलिस ने 19 पशुओं को मुक्त कराया। एसओ शिव कुमार सिंह ने बताया कि दो तस्कर झारखंड के बीरबल निवासी शकील अंसारी और ओबरा के करमसार निवासी रामदयाल यादव की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें