फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र पकरी गांव के समीप बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने स्कार्पियो सवार एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। वहीं वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में अवैध ढंग से मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के क्रम में बुुधवार की पूर्वांह करीब 11 बजे सदर कोतवाली के पकरी गांव के मोड़ के पास कोतवाल अविनाश चंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने स्कार्पियो सवार एक हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए तिरनाही बिच्छी गांव निवासी संजय गिरि के कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते उसका चालान कर दिया गया और स्कार्पियो सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें