फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा डायवर्जन पुल का निर्माण.....

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी-हाथीनाला नेशनल हाइवे-39 पर लौवा नदी पर निर्मित डायवर्जन रोड का पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। कार्य की गति इतनी धीमी है कि यह कब बनकर तैयार होगा, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

लौवा नदी पर स्थायी पुल निर्माण के कारण बगल में डायवर्जन पुल बनाया गया था। पिछले दिनों नदी में आई बाढ़ के कारण तेज बहाव में वह पुल बह गया। इसके बाद से ही दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। करीब दर्जन भर गांवों का आने जाने का संपर्क भी टूट गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक नया डायवर्जन पुल नहीं बन सका है। इससे लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस मार्ग पर दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। पुल टूटने के बाद से इन्हें भी दूसरे मार्ग से गुजारा जा रहा है। नदी में पानी कई दिनों से कम हो गया है। बावजूद पत्थर और पाइप डालने का कार्य धीमी गति से ही चल रहा है। इस गति से निर्माण कार्य में एक सप्ताह से अधिक समय लगने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जल्द डायवर्जन पुल बनाने का निर्देश दिया गया है। अगर शीघ्र काम पूरा नहीं होता तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें