फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में टला बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रखा था स्लीपर, नजर पड़ी तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Sat, 10 Aug 2024 09:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में बड़ा रेल हादसा होते- होते बचा। रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्वों ने स्लीपर रखा था। ट्रेन चलने के थोड़ी ही देर बाद लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे स्लीपर पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जिससे हादसा होने से बाल- बाल बचा। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास टूटा स्लीपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में शुक्रवार की रात दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ऐन वक्त पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जम्मूतवी से टाटानगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया। अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रख दिया था। सही समय पर चालक की उस पर नजर पड़ गई। घटना से करीब आधा घंटा तक ट्रेन खड़ी रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ट्रेन नंबर 18310 डाउन जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस रात्रि करीब साढे 12 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना हुई। ट्रेन करीब तीन किमी आगे बढ़ी थी, तभी चालक की नजर ट्रैक पर पड़ी। महुअरिया स्टेशन से पहले धनौरा गांव में पोल संख्या 76/06 के समीप ट्रेन के स्लीपर ट्रैक पर रखे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते स्लीपर तक पहुंच गई और उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना दुद्धी और महुअरिया स्टेशन पर दी।

स्टेशन अधीक्षक दुद्धी नगर एनके सिन्हा व महुअरिया स्टेशन मास्टर अरुण पांडेय ने बताया कि जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस दुद्धी नगर से 12:37 बजे छूटी थी। तीन किमी दूर धनौरा गांव में पहुंचते ही रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखा था। गनीमत रही कि लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ से बड़ा हादसा होते- होते बचा लिया। घटना से टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा बाधित रही। घटना के बाद दुद्धी से महुअरिया 1:19 बजे पहुंची।

ट्रैक के किनारे दस स्लीपर रखे हुए थे, जिसमें से एक स्लीपर को अराजकतत्वों ने रेलवे के पटरी पर रख दिया। इसमें कम से कम चार से पांच लोग शामिल रहे होंगे। घटना की सूचना जीआरपी एवं दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें