फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बर्रे के हमले से छह साल की बच्ची की मौत, दादी की हालत गंभीर

विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में मासूम बच्ची के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में बुधवार की शाम बर्रे के हमले से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हमले में उसकी दादी गंभीर रूप से जख्मी हुई। उसे दुद्धी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दादी-पोती जंगल में बकरी चराने गई थीं। बर्रे ने मासूम को 20 से अधिक स्थानों पर डंक मारा था।
विज्ञापन

बिडर गांव निवासी धनेश्वरी देवी (55) बुधवार की शाम अपनी पोती शिवानी (6) को लेकर पास के जंगल में बकरी चराने गई थी। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बर्रे के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।
एक साथ 20-25 की संख्या में आए बर्रे ने दादी-पोती के शरीर के कई हिस्सों में डंक मारा। चीखती-चिल्लाती गांव की ओर भागी। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने किसी तरह दोनों को बर्रे के झुंड से बचाया।
विज्ञापन

गंभीर हाल में दादी-पोती को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ.वरुणा निधि ने गंभीर हालत को देखते हुए धनेश्वरी देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मासूम बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें