फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह टीमों ने पांच घंटे में की 185 घरों की चेकिंग, 11 स्थानों पर बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह और एक्सईएन एके सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शाहगंज उपकेंद्र के अरंगी फीडर के गांवों में जांच की गई। टीम ने हरिहरपुर, ईनम, दुरावल खुर्द व आसपास के क्षेत्र में जांच की।
विज्ञापन

कुल छह टीमों ने सुबह पांच बजे से 11 बजे तक अभियान चलाया। 185 घरों की जांच में 11 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इस दौरान 93 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई।
चेकिंग के दौरान 2.05 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी। इसके बाद शनिवार की शाम राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खण्ड के सभी मीटर रीडर्स को बुलाकर परेड कराई गई। मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्हें नए नियमों की जानकारी दी गई। बताया कि अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे। सभी मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर व प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने हैं।
रीडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी भी दी गयी है। कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार न होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। उन्होने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को जलने से बचाने के लिए फ्यूज सेट व टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें