फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में भैंस घुसने को लेकर हुई मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा गांव में रविवार को खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से चार जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे अहरौरा गांव में राजबली यादव की भैंस रामचंदर मौर्या के खेत में चली गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी व गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर निकल पड़े और मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। मारपीट में प्रथम पक्ष से अहरारौरा निवासी विजयशंकर यादव 40, राजबली यादव 50 गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामचंदर मौर्या 55, पार्वती 50, रामअवतार 45, आदित्य मौर्या 22 गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोरावल एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि अहरौरा में दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें