महिला थाना परिसर में बिछड़ें दंपती की काउंसिलिंग करती महिला थाना प्रभारी सविता सरोज। स्रोत स्वय
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित महिला थाना में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र बिछड़े दंपती की काउंसिलिंग की गई। परामर्श केंद्र में कुल छह प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर सुलह-समझौता करा दिया गया।
शेष तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि दी गई है। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है।
काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण किया जाता है। इससे न्यायालय की प्रक्रिया से पहले ही कई मामलों का समाधान हो पा रहा है। इस दौरान महिला आरक्षी रिंकू यादव, खुशबू यादव आदि मौजूद रहीं और उन्होंने प्रक्रिया में सहयोग किया।