फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर

Mon, 18 May 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के जरिए पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने सोमवार से क्रमिक अनशन की शुरूआत कर दी। परियोजना गेट के पास क्रमिक अनशन पर बैठे इंजीनियरों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को लेकर संजीदगी नहीं दिखी तो वे कामकाज ठप करने का भी निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप कुमार वर्मा, केंद्रीय संगठन सचिव इं. अभिषेक बरनवाल ने कहा कि  मौजूदा प्रावधानों के अनुसार गैर तकनीकी योग्यता अथवा गैर डिप्लोमाधारी कर्मी भी अभियंता पद पर प्रोन्नत होकर अधिकारी बन सकते हैं, जो कहीं से भी निगम के हित में नहीं है। केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य, संगठन के अनपरा शाखा अध्यक्ष इं. अल्ताफ अली ने कहा कि बिजली उत्पादन करने वाली मशीनों को गैर तकनीकी योग्यताधारी कर्मियों के हवाले किया जा रहा है।


केंद्रीय प्रचार सचिव इं. सुनील कुमार, इं. रंजीत प्रसाद ने कहा कि मूल वेतनमान का निर्धारण, पांचवें वेतन आयोग में देय वेतनमान 5600 रुपये को आधार मानकर किया जाना चाहिए। इं. अभय सिंह, इं. रवींद्र सिंह यादव, इं. अमरकांत तिवारी, इं. पवन चौरसिया ने कहा कि ऊर्जा निगमों को बीमार बनाने का मंसूबा पूरा नहीं नहीं होने दिया जाएगा। प्रचार सचिव इं. अमित कुमार ने बताया कि 20 मई तक क्रमिक अनशन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें