आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। आईसीएसई बोर्ड से संचालित जिले में एक मात्र डीसी ल्यूईस मेमोरियल पब्लिक स्कूल मुर्धवा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में रोहित बंसल और दीपक केशरी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में अर्पित तिवारी सर्वाधिक 86.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम रहे। इस परीक्षा परिणाम से बच्चों और उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा।
दसवीं कक्षा मेें इस वर्ष कुल 132 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी ने सफलता हासिल की। 132 में से 120 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया। इसमें भी सात बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में रोहित बंसल और दीपक केशरी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, राहुल कुमार सिंह ने 91.8 फीसदी अंक पाकर द्वितीय और अभिषेक त्रिपाठी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी विषय में राहुल कुमार सिंह 86 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। इसी तरह हिंदी में विशाल बाबू अंबेडकर ने 98 प्रतिशत, सामाजिक विषय में रोहित बंसल ने 95 प्रतिशत, गणित में दीपक कुमार केशनी ने 95 प्रतिशत, विज्ञान में रोहित और दीपक ने 96 प्रतिशत, कंप्यूटर में दीपक ने 97 फीसदी अंक हासिल किया। उधर 12वीं कक्षा में कुल 59 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी ने सफलता पाई।
गणित वर्ग में अर्पित तिवारी ने 86.2 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह रामअशीष कुशवाहा ने जीव विज्ञान वर्ग में 81.8 प्रतिशत के साथ तथा वाणिज्य वर्ग में नीतिश सिंह ने 72.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे। विषयवार परिणाम में अंग्रेजी विषय में मनीष कुमार 86 फीसदी, गणित में अर्पित तिवारी 92 प्रतिशत, जीव विज्ञान में रामआशीष मौर्य 88 प्रतिशत, रसायन विज्ञान में रामआशीष मौर्य 90 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में अर्पित 90 फीसदी और कंप्यूटर में उत्कर्ष पाल 92 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे। विद्यालय के सेक्रेटरी जय सिंह डेविड ने सफल बच्चों को शुभकामना दी है।