फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साहब बड़े टाइट हैं, उनको चढ़ावा ज्यादा चाहिए होता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन में गड़बड़ी और धनउगाही की डीएम कार्यालय पहुंचती शिकायतों के बीच बुधवार को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तीन आडियो वायरल होते रहे। इसमें कथित रूप से आंगनबाड़ी भर्ती में चयन में मोटी रकम को लेकर मोल-भाव की बातचीत सामने आई है।
विज्ञापन

इसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि साहब बड़े टाइट हैं, उनको चढ़ावा ज्यादा चाहिए होता है...। आपका अभ्यर्थी चयन से बाहर था। उसको किसी तरह से हम सब अंदर किए हैं। अमर उजाला वायरल आडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इस आडियो को मंगलवार को कुछ शिकायत कर्ताओं ने डीएम कार्यालय में सौंपा था। वरीयता सूची जारी होने के बाद सामने आए तीन आडियो में दो लोगों के बीच लंबी बातचीत हो रही है। जिसमें खुद को डीपीओ कार्यालय का बताने वाला व्यक्ति अभ्यर्थी के परिचित से बता रहा है कि डाक्यूमेंट की फोटो काॅपी लेकर अगले दिन आइए।
विज्ञापन

अरेंजमेंट कर लीजिए। मेरी सबसे बात हो गई हैं। हम काम करा लेंगे। अभ्यर्थी कहता सुनाई दे रहा है कि सर कुछ कम नहीं होगा। डेढ़ लाख ही देना होगा। तो कर्मी पूरी धनराशि देने की बात कह रहा है। एक अन्य आडियो में बोल रहा है कि साहब से भी राय लेनी है। वो बड़े टाइट किस्म के व्यक्ति हैं। उनको चढ़ावा ज्यादा चाहिए होता है।
आपके अभ्यर्थी को किसी तरह से हम सब अंदर किए हैं। कल के लिए प्रबंध कर लीजिए। कम से कम ड़ेढ़ लाख तक का व्यवस्था कर लीजिए। परसों हम इनकी काउंसिलिंग करा देंगे। जो हो जाएगा वो हो जाएगा, नहीं तो फिर देखते रह जाएंगे आप लोग।
आवाज एक सीडीपीओ की बताई जा रही है। लगातार अभ्यर्थियों की ओर से गड़बड़ी और धनउगाही की शिकायतें पहुंच रहीं हैं। लोग भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी चयन की मांग कर रहे हैं। जिले में 555 पदाें पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
इसमें से 530 पदों के लिए ही विभाग को ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद विभिन्न मापदंडों के आधार पर सोमवार को प्रथम और द्वितीय वरीयता वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई थी। सूची प्रकाशन के बाद से ही गड़बड़ियों की शिकायतें शुरू हो गई हैं।

वायरल ऑडियाे की जानकारी है। इस पर संबंधित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विनीत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें