फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर में जनवरी 2021 से नहीं मिले डॉक्टर के दस्तखत

विज्ञापन
भरहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकूर। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरहरी चोपन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर-कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयूर मणि त्रिपाठी का नाम एक जनवरी 2021 से अंकित है, लेकिन उनके कहीं भी दस्तखत नहीं है। इसी तरह सीएचओ मनीष खरवार 17 मई से लगातार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टर-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया। रजिस्टर को अपडेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सत्य प्रकाश फार्मासिस्ट, बुधवंती आदि उपस्थित मिले। इसी प्रकार मुख्य चिकित्साधिकारी ने एपीएचसी जुगैल का भी निरीक्षण किया। वहां सीएचओ सरिता, डॉ. मुश्ताक, डॉ. ओम प्रकाश अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें