फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रशिक्षण में हिस्सा लेने जा रहे एसआई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर शनिवार की रात सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) की मौत हो गई। वह थाने से पुलिस लाइन जा रहे थे। उनकी कार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के परसदा गांव निवासी उमेश राय (52) पुत्र उदय नारायण राय गत 25 नवंबर से विंढमगंज थाने में तैनात थे। इससे पहले उनकी तैनाती कोन थाने में थी। शनिवार की रात वह अपनी वैगनार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे।
यहां उन्हें रविवार को नए कानून को लेकर होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होना था। दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में साऊडीह गांव में किसी वाहन की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उमेश राय बुरी तरह घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों से मिली सूचना पर हाथीनाला पुलिस व दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक उमेश राय के परिजनों को दे दी।
उमेश राय 1992 बैच के दीवान रहे। प्रमोशन के बाद एसआई बने। मिर्जापुर, भदोही सहित कई जिलों में रह कर उन्होंने सेवा दी। दुद्धी सीएचसी पर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, एसओ मनोज कुमार सिंह ने यहां शव को कंधा दिया। पुलिस लाइन में साथी कर्मचारियों ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में आते समय कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एसआई उमेश राय का निधन हो गया है।
पुलिस महकमा इस घटना से शोकाकुल है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के संबंध में हाथीनाला थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें