फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेस्ट स्टूडेंट सृष्टि, स्टूडेंट ऑफ द ईयर बने प्रियांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में बुधवार को वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शैक्षिक स्टॉल व टीएलएम का अवलोकन करते हुए बीडीओ रामविशाल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत व उत्साहवर्धन किया।
कक्षा एक व दो में निपुण सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया। बेस्ट स्टूडेंट अवाॅर्ड सृष्टि को और स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवाॅर्ड प्रियांशु को दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय निपुण घोषित होने पर बीएसए ने प्रशस्ति पत्र देकर विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका का पंचम कला, क्राफ्ट, पपेट्री में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल ने किया।
इस मौके पर बीईओ महेंद्र मौर्य, डायट प्रवक्ता मनोज, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, विवेक, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, एआरपी मनोज जायसवाल, श्रवण कुमार, सहायक अध्यापिका सरिता, अविनाश कुमार गुप्ता, लक्ष्मीपुरी सिंह, रंजना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें