फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बाजार रामगढ़ में चल रहे रामलीला में शुक्रवार की रात धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। विजयगढ़ की इस ऐतिहासिक रामलीला में धनुष यज्ञ मंचन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

शिव धनुष के टूटने के साथ ही सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। पूरा वातावरण सीता-राम के जयकारों से गूंज उठा। विवाह के पूर्व चारों भाइयों की बरात नरसिंह भवन के प्रांगण से डीजे रथ आदि के साथ निकाली गई।
पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस प्रांगण में पहुंची। भक्तों ने जगह-जगह बरात का स्वागत किया और आतिशबाजी भी की गई। प्रभु श्रीराम ने जब सीता जी को वरमाला पहनाई तो पूरा प्रांगण भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

उसके बाद मंगल गीतों के साथ फूलों की वर्षा की गई। जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल बक्सर बिहार के कलाकारों ने आकर्षक रामलीला का मंचन किया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र सिंह, बलराज मौर्य प्रधान, दीपू केसरी, गोपाल दास, प्रदीप नेपाली, अमरेश गुर्जर दीपू केसरी, मनोज केसरी, सियाराम मौर्य, संजीव सोनी, राजेश अग्रहरी, राजकुमार केसरी आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम विवाह समारोह का हुआ आयोजन
विंढमगंज थाने से सटे दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर मे शुक्रवार की रात में भगवान श्रीराम विवाह समारोह का आयोजन हुआ। महंत मनमोहन दास के नेतृत्व में शुभ मुहूर्त अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को पुजारी हृदयानंद की अगुवाई में भगवान श्रीराम के बरात में शामिल बरातियों का काफिला निकला। इसमें हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी व काली मंदिर पुजारी राजूरंजन तिवारी ने शंख की ध्वनि की। इसके बाद शादी की रस्म को पूरा किया गया। फूल माला से सजे विवाह मंडप में पुरोहित नंदलाल तिवारी ने पूरे विधि विधान के साथ विवाह की रस्म को पूरा किया। इस दौरान बरातियों को भंडारे में प्रसाद स्वरूप तरह-तरह के व्यंजन परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें