फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के बंद कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी परियोजना आवासीय परिसर स्थित हास्टल के बंद कमरे में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे घर में रखे सामान जल गए। परियोजना परिसर स्थित बी टाइप हास्टल में इंजीनियर जेपी गुप्ता के प्रथम तल कमरे में शार्ट सर्किट हो जाने अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

जब आग लगी वो कमरे पर नही थे। आस पड़ोस के लोगों ने कमरे से धुंआ निकलते देखा तो सूचना हास्टल के सुरक्षा कर्मियों को दी मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की फायर टेंडर को मौके पर बुला लिया मौके पर पहुंचते ही सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और कमरे की खिड़की तोड़ अंदर जा घुसे अंदर का भयानक नजारा देख वो लोग भी चौक गए आनन फानन में घर की बिजली कटवाई गयी काफी कठनाईयों के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
घर मे रखें ऐसी, फ्रिज स्थित पूरा समान राख हो चुका था। सीआईएसएफ उपसमादेष्टा रवि कुमार शर्मा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से भयानक लगी थी जो पूरे कमरे को अपने जद में ले चुकी थी घर के बाहर ताला लगा होने की वजह से खिड़की तोड़ कर अंदर जाना पड़ा। इस मौके पर एसी फायर देव चंद, इंस्पेक्टर मनीष कुमार,ए एस आई लक्ष्मण सिंह के साथ काफी संख्या में सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें