फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी की जगह दुकानदार ने दे दिया यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा के टोला अगोरी में एक दुकानदार ने शनिवार की शाम चीनी लेने गए ग्राहक को यूरिया दे दिया। घर में हलुआ बनने पर चीनी समझकर महिलाओं ने यूरिया डाल दिया। बाद में उसके सेवन से परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। ग्राम प्रधान रामप्रताप साहनी को जब जानकारी मिली तो वह अपनी गाड़ी में बैठाकर सभी पांच लोगों को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद स्वस्थ होने पर सभी को डाक्टर ने घर भेज दिया। प्रधान का कहना था कि दुकानदार घर से बाहर था। उसके बेटे में खेत में डालने के लिए पैकेट में रखे 150 ग्राम यूरिया को चीनी समझकर उसमें 100 ग्राम चीनी मिलाकर ग्राहक को दिया। बाद में दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामले को रफा दफा करा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के अगोरी टोला निवासी रामविलास सोनी (17) शनिवार को गांव में स्थित एक दुकानदार के यहां चीनी लेने गए। वहां दुकानदार नहीं था। उनका बेटा दुकान में मौजूद था। दुकान में एक कागज के पैकेट में 150 ग्राम यूरिया रखी हुई थी। उस यूरिया को चीनी समझकर उसमें 100 ग्राम और चीनी मिलाकर दुकानदार के पुत्र ने रामविलास को दे दिया। उसका जब हलुआ बनाकर परिवार के लोगों ने सेवन किया तो परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए। बीमार पड़ने वालों में कौ शल्या (35), रामविलास सोनी (17), विष्णु (3), पूजा (25),धनराजी (60) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो वह सभी को अपने वाहन से अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उल्टी कराकर दवा दी। इलाज के बाद रविवार को सुबह स्वस्थ होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया। उनका कहना था कि अनजाने में गलती होने पर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामले को रफादफा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें