फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर शिक्षामित्र कायम, धरना

Sun, 30 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

विज्ञापन
समायोजन की मांग को लेकर पांचवें दिन रविवार को भी बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर मेें शिक्षा मित्र संयुक्त मोर्चा ने आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अविलंब उनकी जायज मांगों को पूर्ण करें। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होगी तब वे लोग आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने सदर एसडीएम विशाल यादव को पीएम और सीएम के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।


अध्यक्षता करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविभूषण सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को उनका मान, सम्मान वापस दिलाने की दिशा में कार्य करें। शिक्षामित्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। वकील अहमद खां एवं बिमलेश सिंह ने कहा कि हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। कहा  शिक्षामित्रों के हितों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन



शशिभूषण त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र और विनोद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार है। ऐसे में सरकार शिक्षामित्रों के हित में  कानून पास करें। कहा कि शिक्षामित्रों को शासन और जिला प्रशासन के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।



अजीत सिंह, पुंडटीक पांडेय ने कहा कि जल्द कोई उचित एवं स्थाई समाधान नहीं निकलता है तो धरना-प्रदर्शन कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है। बीना मिश्रा और सुनीता मौर्य कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें। संचालन अरविंद सिंह एवं अजीत ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, मनीष पाठक, मुरारे नाथ कुशवाहा, विजय चौबे, जसवंत सिंह, सुषमा, अंजू देवी, सूर्य प्रकाश, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


बभनीः बभनी शिक्षा क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केन्द्र पर शिक्षामित्रों का भूख हड़ताल दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। मंजू देवी, विद्यावती, सलमा, अनील, अशोक, गगन बिहारी, प्रदीप कुमार, भुनेश्वर जायसवाल, शकीर अख्तर हडताल पर बैठे रहे। मांगों के समर्थन में शिक्षामित्रों ने जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नारायण पांडेय ने कहा कि सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करें।
विज्ञापन



सरिता शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों में  निर्णय लें। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द शिक्षामित्रों के हित में निर्णय नहीं ली तो आंदोलन तेज किया जाएगा । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, सुजीत पांडेय, रविन्द्र श्रीवास्तव, हीरामणी, कैलाश यादव, विनोद, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें