फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय घेरा

Thu, 11 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान अपने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने कहा कि जिले में कार्यरत शिक्षामित्र एवं समायोजित शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में निष्ठापूर्वक पठन-पाठन करते चले आ रहे हैं। बावजूद इसके इन लोगों की समस्याओं को लेकर विभाग गंभीर नहीं है।


समस्याओं के बारे में विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि छह सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया है। इसमें 583 शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर प्रथम चरण में हुए समायोजन का वेतन भुगतान कराने, द्वितीय चरण में 610 सहायक अध्यापकों का जून 2015 से वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन



कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों का पद रिक्त है। ऐसे में द्वितीय चरण के 908 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन करने की जरूरत है। शिक्षामित्रों से शपथ पत्र लेकर वेतन का भुगतान किए जाने और अध्यापकों का फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी करने की मांग संगठन ने उठाई है।


इस दौरान प्रेम बहादुर यादव, राममनोहर, दुर्गाशंकर मिश्र, संजय शुक्ला, अशोक कुमार पांडेय, चंद्रशेखर, राजबली मिश्र, श्याम सुंदर, श्रीकांत, रामदेव, विनोद कुमार जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें