फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 May 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज लोक निर्माण विभाग के डाक बगले में शनिवार को सूबे के बेसिक शिक्षामंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी से मिलने के लिए फरियादियों की भीड़ उमड़ पडी।
विज्ञापन


कड़ी धूप में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मांगों के समर्थन में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर मंत्री को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों का वेतन भुगतान किए जाने की मांग की।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने जिले के प्रभारी मंत्री राम गोविंद चौधरी को प्रान योजना की स्थिति स्पष्ट करने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


उधर सपा नेता हिदायत उल्ला खां और अंजुमन इस्लामिया कमेटी राबर्ट्सगंज के सदर मुश्ताक खां के नेतृत्व में उर्दू शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षामंत्री से मिल कर समस्यओं को अवगत कराया।

 उर्दू शिक्षकों ने कहा कि मांगों के समर्थन में कई बार धरना, प्रदर्शन किया गया, लेकिन अभी भी समस्याएं जस की तस है। विभाग द्वारा बार-बार आश्वासन मिलता है कि जल्द वेतन भुगतान कर दिया जाएगा,

 लेकिन अभी तक नही मिला। प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी ने शिक्षकों को उनकी समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजहर खान, हिदायत अमरेश मिश्रा, उमेश सोनी आदि शामिल रहे।

बीटीसी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बीटीसी अभ्यर्थियों ने भी मंत्री के समक्ष खुद की समस्याओं को रखा। इस मौके पर जय प्रकाश राय, सरोज कुमार, शिव बहादुर सिंह, दिनेश जोशी, विपुल, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने मंत्री को जिले मेें बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें