फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और तपिश ने किया परेशान

Sat, 23 May 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा। इसकी वजह से सभी लोग परेशान नजर आए। स्थिति यह रही कि पशु-पक्षी भी चिलचिलाती धूप और तपिश से बचने के लिए पेड़ों के छांव का सहारा लिया। जल्दी-जल्दी लग रही प्यास को बुझाने के लिए पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप और तपिश का ऐसा असर रहा कि पंखा और कूलर भी लोगों को कोई राहत नहीं दिला पाया। पारा पूर्वाह्न 11 बजे 43 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में 46.7  डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,

जब शाम हुई तो तापमान 44 डिग्री पर रुका था। समाचार लिखे जाने तक तापमान 44 पर था। धूप की तपिश के बीच चलने वाली गर्म हवा लोगों को मुंह छुपाने के लिए बेबस कर रही थी।
विज्ञापन


 आलम यह रहा कि तेज धूप और तपिश की वजह से हर कोई परेशान रहा। मौसम विशेषज्ञ राजन सिंह ने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आने के आसपास मौसम ऐसा ही हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें