फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नए वर्ष के स्वागत का छाया उल्लास, पुलिस भी सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत का उल्लास मंगलवार की शाम से ही लोगों पर छाया रहा। पुराने साल की विदाई और नए वर्ष के स्वागत के जश्न में लोग डूबे रहे। देर शाम के बाद से पार्टी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

लोगों ने केक काटे, एक-दूसरे को उपहार देकर नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही। एसपी, एएसपी ने खुद देर रात तक सड़कों पर गश्त किया। कई दिनों से लोग नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे।
मंगलवार को युवाओं-महिलाओं की टोली शाम होते ही जश्न की तैयारी में जुट गई। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पार्टी की तो कई लोग दोस्तों के समूह में होटल-रेस्टूरेंट में भी पहुंचे। शाम ढलने के साथ जश्न परवान चढ़ता गया।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में बाजार में नए वर्ष को लेकर खरीदारी में लोग जुटे रहे। केक, चॉकलेट सहित अन्य उपहार की लोगों ने खरीदारी की। तरह-तरह के केक आर्डर देकर तैयार कराए गए। घरों के बाहर 2025 लिखे पोस्टर लगाकर नए साल की बधाई दी। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस देर रात तक गश्त करती रही। सभी सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें