फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर हुआ सबद कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सबद-कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने अरदास की। गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर गुरुजी की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहब का दीवान सजाकर रायबरेली के रमन दीप सिंह और सुरजन सिंह ने सबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
रमन दीप सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी कलम और कृपाण दोनों के महारथी थे, मगर उन्होंने कभी भी इसका गलत उपयोग नहीं किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चला। इस मौके पर देवेंद्र सिंह भंडारी, दिलकरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, मनजीत सिंह, तरन सिंह, बनविंदर सिंह, गुरुचरण सिंह, दया सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, बलकार सिंह,पारब्रह्म सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें