फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गो तस्करी में छह किए गए नामजद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला पुलिस ने पिकअप पर लादकर ले जा रहे गोवंश को मुक्त कराने के साथ ही बृहस्पतिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गोवध निवारण अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया गया। पूछताछ में चार और के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश जारी है। हाथीनाला थाने में साल के पहले दिन गुडवर्क से शुरूआत की गई। एसएचओ नागेश सिंह के मुताबिक एसआई सुरेश राम यादव और राजनरायण यादव की मौजूदगी वाली टीम ने पिकअप से ले जाए जा रहे गोवंश को मुक्त कराने के साथ ही लालबाबू सोनी निवासी हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विंढमगंज और बबलू उर्फ बसंत लाल अगरिया निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर को गिरफ्तार किया। वहीं उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर राहुल खांन निवासी बिसुनपुर टोला बेलवाखाड़, थाना नगर उंटारी, जिला गढ़वा झारखंड, वकील खान, आलम खान निवासी करकी माइनर, थाना करमा और बबलू खान निवासी सलखन, थाना चोपन को नामजद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान करने के साथ ही वांछितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें