फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खलिहान में लगी आग से सात बीघा गेहूं का बोझ जला

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के मधका गांव में गेहूं के खलिहान में लगी आग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र स्थित मधका गांव में मंगलवार शाम खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में थ्रेसरिंग के लिए रखी सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन

शाम को खलिहान में अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं की पूरी फसल जल चुकी थी। इस अग्निकांड में फुलवा की लगभग चार बीघा, गुलाबी की लगभग दो बीघा और दुलारे की लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। मामले की सूचना घोरावल पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें